जालंधर /चंडीगढ़। Mobile Recharge Price : लोगों की जेब जल्द कटने वाली है। देश की दो बड़ी कंपनियों रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) ने अगले 3 से 4 महीनों में मोबाइल रिचार्ज दरों में 12% से 15% तक की बढ़ोतरी करने की योजना बना ली है। अब लोग इतना ज्यादा मोबाइल USE करने लगे हैं कि इसके बिना जीवन कैसे चलेगा। ऑनलाइन बैंकिंग, पैसे भेजना, बहुत से काम इसी फ़ोन से होने लगे हैं। ऐसे में महंगा रिचार्ज खरीदना उनकी मज़बूरी हो जायेगा।
अनुमानित मूल्य वृद्धि कि बात करें तो 12% से 15% तक की बढ़ोतरी कम नहीं है। यदि यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो ₹500 का प्लान 12% बढ़ने पर ₹560 का और 15% बढ़ने पर ₹575 का हो जाएगा।
प्रभावित ग्राहक: इस फैसले से प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहक प्रभावित होंगे, खासकर जो मासिक या त्रैमासिक रिचार्ज कराते हैं। AirTel द्वारा पहले ही सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान बंद करने के कारण ग्राहकों को महंगे विकल्प चुनने पड़ रहे हैं।
प्रभावित ग्राहक: इस फैसले से प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहक प्रभावित होंगे, खासकर जो मासिक या त्रैमासिक रिचार्ज कराते हैं। AirTel द्वारा पहले ही सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान बंद करने के कारण ग्राहकों को महंगे विकल्प चुनने पड़ रहे हैं।
विवाद और बाजार की स्थिति: दोनों कंपनियों द्वारा पिछले वर्ष ₹30,000 करोड़ से अधिक का शुद्ध मुनाफा दर्ज करने के बावजूद यह बढ़ोतरी संभावित है। प्राइवेट मोबाइल सेक्टर में जियो और एयरटेल के वर्चस्व (डुओपॉली) के चलते ग्राहकों के पास सीमित विकल्प बचते हैं।
भारत के टेलीकॉम बाजार में जियो और एयरटेल का दबदबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। हालांकि वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) भी बाजार में मौजूद हैं, लेकिन प्राइवेट मोबाइल मार्केट के बड़े हिस्से पर केवल जियो और एयरटेल का ही नियंत्रण है। इस स्थिति को ‘डुओपॉली’ कहा जाता है,जहां किसी सेक्टर में मुख्य रूप से दो ही कंपनियों का वर्चस्व होता है। ऐसे बाजार में यदि दोनों दिग्गज कंपनियां अपने टैरिफ बढ़ा देती हैं, तो उपभोक्ताओं के पास महंगी सर्विस लेने के अलावा कोई और विकल्प नहीं रह जाता है।





