Nagar council/Panchayat election 26 मई को, 29 मई को होगी वोटों की गिनती
जालंधर, 19 मई :जिले में नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के लिए आज 105 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद 342 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)- कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी, जालंधर दिव्या पी. ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद 447 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे।
नगर कौंसिल आदमपुर से 9, नगर कौंसिल करतारपुर से 5, नगर कौंसिल नकोदर से 33, नगर कौंसिल नूरमहल से 23 और नगर कौंसिल फिल्लौर से 5 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापिस लिए गए है। जबकि नगर पंचायत महितपुर से 16 और नगर पंचायत लोहियां खास से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापिस लिए हैं।
बता दें कि नगर कौंसिल आदमपुर में 13, नगर कौंसिल करतारपुर में 15, नगर कौंसिल नकोदर में 17, नगर कौंसिल नूरमहल में 13, नगर कौंसिल फिल्लौर में 15 और नगर पंचायत महितपुर व लोहियां खास में 13-13 वार्ड हैं।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन चुनावों के लिए मतदान 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी।





