जालंधर। Punjab Haryana High Court /पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने नौ अपर जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज इन नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए और भारत के चीफ जस्टिस से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने नौ अपर जजों की नियुक्ति की है। इन सबको 2 साल के लिए नियुक्त किया गया है।
1.मोनिका छिब्बर शर्मा
2. हरमीत सिंह देओल
3. प्रविंद्र सिंह चौहान
4. राजेश गौर
5. पूजा चोपड़ा
6. सुनीश बिंदलिश
7. मिंदरजीत यादव
8. दिव्या शर्मा
9. रविंदर मलिक






