PUNJAB : नशे बारे जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार करवाए जाएंगे : राजेश बाघा
लुधियाना। PUNJAB : डॉ. अंबेडकर युवा सेना पंजाब ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए ईसा नगरी जाली से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व सेना अध्यक्ष राजकुमार हैप्पी, महासचिव विजय सहजल, सलाहकार गुरदीप चावला और संदीप कुमार ने किया।
भारतीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य प्रियंक कानूगो और भाजपा पंजाब के महासचिव और पंजाब राज्य आयोग के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा ने तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पर प्रियंका कानूगो ने कहा कि शहीदों ने अपनी जान देकर देश को आज़ादी दिलाई है। आज युवाओं को नशे से दूर रहकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी है, उसी तरह सभी को मिलकर नशे के खिलाफ जंग लड़ने की ज़रूरत है। राजेश बाघा ने कहा कि युवाओं को नशे के बुरे असर के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में सेमिनार आयोजित किए जाने चाहिए। हम यह अयोजन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज की सभी संस्थाओं को मिलकर छोटे बच्चों पर नशे के बुरे असर को रोकने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और समाजसेवी गुरप्रीत सिंह पहलवान ने भी हाजिरी लगवाई। इस मौके पर उदय सूद, मंजीत सिंह लोटे, मंडल अध्यक्ष दीपक जौहर, मनोज चौहान, एडवोकेट आर.एल. सुमन, कमलीज़ कौर, पूनम राजपूत, लकी सिंह, आलू, बनी और नज़र सिंह मौजूद थे।





