जालंधर। SDP Girls Sr Sec School/एस.डी. फुल्लरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल lado wali road ने ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत जालंधर म्युनिसिपल कमिटी द्वारा आयोजित ‘पंजाब यूथ रन मैराथन’ में गर्व के साथ हिस्सा लिया। इसमें लगभग 30 छात्र और 2 शिक्षक शामिल हुए। हिस्सा लेने वालों को मेडल, सर्टिफिकेट और टी-शर्ट दी गईं। यह पहल छात्रों को हर तरह के नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक करने के लिए थी ताकि इससे एक स्वस्थ, अनुशासित और सभ्य समाज सृजत किया जा सके।
प्रिंसिपल मैडम अमर ज्योति शर्मा ने कहा कि बच्चों का मैराथन में भाग लेना उनकी ज़िम्मेदार जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रति हमारे स्कूल की प्रतिबद्धता को दिखाती है। अपनी भागीदारी के ज़रिए, हम समाज को एक मज़बूत संदेश देना चाहते हैं:
“नशे को ना कहें, सेहत चुनें, ज़िंदगी चुनें।” उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में अक्सर ऐसे सेमिनार करवाए जाते हैं जो बच्चों को सही दिशा दे सकें।





