By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Sex Racket चलाने वाली महिला निकली HIV पॉजिटिव, जेल में हड़कंप
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > Sex Racket चलाने वाली महिला निकली HIV पॉजिटिव, जेल में हड़कंप
Sex Racket चलाने वाली महिला निकली HIV पॉजिटिव, जेल में हड़कंप
Crime & Law

Sex Racket चलाने वाली महिला निकली HIV पॉजिटिव, जेल में हड़कंप

The Telescope Times
Last updated: September 20, 2026 8:35 am
The Telescope Times Published September 20, 2026
Share
Sex Racket चलाने वाली महिला निकली HIV पॉजिटिव, जेल में हड़कंप
SHARE

Sex Racket : एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक महिला बंदी की HIV जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला इसलिए और भी ज्यादा गंभीर हो गया है, क्योंकि यह महिला देह व्यापार और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक चर्चित रैकेट का हिस्सा थी।

रिपोर्ट आने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग अब उन लोगों की गोपनीय तलाश में जुट गया है, जो इस महिला के संपर्क में आए थे। महिला बाराबंकी के जिला कारागार में है।

दरअसल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव टंडन की पहल पर जेल प्रशासन की मंजूरी के बाद ICTC फतेहपुर की टीम ने 24 से 27 अगस्त के बीच बाराबंकी जिला कारागार में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया था। इस दौरान बंदियों की टीबी, सिफलिस, हेपेटाइटिस B-C और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई।

जांच रिपोर्ट आई तो 4 कैदियों में टीबी और इस महिला बंदी में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बिना देर किए पीड़ित महिला को लखनऊ के KGMU स्थित एआरटी सेंटर से जोड़ दिया है, जहां उसका इलाज शुरू कराया जा चुका है।

मामले की गंभीरता की सबसे बड़ी वजह इस महिला की क्राइम हिस्ट्री है। 21 जून 2026 को नगर कोतवाली पुलिस ने पैसार इलाके के सिद्धार्थनगर मोहल्ले में एक 4 मंजिला मकान पर छापा मारा था। वहां से पुलिस ने सेक्स रैकेट और स्मैक-गांजे के अवैध धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। संक्रमित मिली महिला उन्हीं 4 आरोपियों में से एक है।

क्योंकि महिला देह व्यापार से जुड़ी रही है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग अब उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहा है।अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत गोपनीय रखी जा रही है, ताकि संभावित लोगों की पहचान कर समय रहते उनकी जांच और जरूरत पड़ने पर इलाज शुरू किया जा सके। हालांकि, डॉक्टरों का यह भी कहना है कि संक्रमण महिला को जेल आने से पहले हुआ था या बाद में, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बाराबंकी जेल में एचआईवी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2019 में जब जेल में ऐसा ही जांच शिविर लगा था, तब एक साथ 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। उस वक्त इस खुलासे ने पूरे उत्तर प्रदेश के जेल महकमे को हिलाकर रख दिया था, जिसके बाद से ही प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए गए थे। अब सालों बाद दोबारा ऐसा मामला आने से जेल सुरक्षा और कैदियों की स्क्रीनिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

You Might Also Like

SEXUAL HARASSMENT के दोषी निकले प्रोफेसर, नौकरी से निकाला

4 Cricketers died in road accident

Jalandhar Corporation में ठेकों को लेकर उठे सवाल, कर्मचारियों-अफसरों के परिवारों को दे रखे कॉन्ट्रैक्ट !

JALANDHAR पटवारखाने में विजिलेंस की रेड, पटवारी गिरफ्तार, उसके सहयोगी की जम कर पिटाई

MARRIAGE NEWS : पत्नी ने फिगर का हवाला दे नहीं बनाये सम्बन्ध, कोर्ट ने 22 साल की शादी खत्म की

TAGGED:HIV POSITIVESEX RACKET RUNNER WOMANUP
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
CS
MY PUNJAB

पंजाब सरकार ने किया चीफ़ सेक्रेटरी का तबादला, पढ़ें कौन बना नया CS

The Telescope Times The Telescope Times October 9, 2024
अब परीक्षाओं में नक़ल मारने पर होगी इतने साल की जेल और इतना बड़ा जुर्माना
Crime In Delhi : कमज़ोर दिल वाले यह खबर न पढ़ें
PEDA : 20 हजार कृषि सोलर पंपों के लिए आवेदन मांगे
CM Punjab : अमन-शांति और विकास के दुश्मन मेरे खिलाफ फैला रहे अफवाहें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?