जालंधर। Wadala and tower enclave/वडाला गांव और टावर एन्क्लेव के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरियों से लोग तंग हैं। बच्चों ने घर के बाहर खेलना बंद कर दिया। स्नैचिंग को देखते हुए लोग सैर करने से भी पीछे हट रहे हैं। एक दिन पहले ही चौकीदार को कुछ युवकों ने हमला कर लूट लिया था।
इस सब को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया। क्राइम को कंट्रोल करने और लुटेरों को रोकने के लिए Advocate सरपंच संगीता रानी ने आज एक प्रोग्राम का आयोजन किया जिसमें लूटपाट के शिकार हुए लोगों को लांबड़ा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बलबीर राज SHO से मिलवाया गया और लुटेरों को पकड़कर उन्हें कड़ी सज़ा दिलाने की बात पर चर्चा हुई।
पुलिस चीफ ने पेट्रोलिंग टीम को वडाला गांव में लगातार पेट्रोलिंग करने को भी कहा। पुलिस ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा। लूट की घटनाओं पर नकेल कसी जाएगी।
ASHWANI KUMAR BABBU (PANCH) ने भी लोगों को सतर्क रहने को कहा और पुलिस को उसकी ड्यूटी से अवगत करवाया
See Video





