नायब सिंह सैनी ने किया रणजीत सिंह गिल का स्वागत
रणजीत सिंह गिल ने कहा, पार्टी जो भी ड्यूटी देगी वो तनदेही से करेंगे
चंडीगढ़। रणजीत सिंह गिल ने आज भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया। पिछले दिनों उन्होंने शिरोमणि अकाली दल छोड़ दिया था।
Contents
मालूम हो कि पिछला चुनाव रणजीत सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल की तरफ से खरड़ विधानसभा से लड़ा था। उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई और कहा कि पार्टी जो भी ड्यूटी देगी वो तनदेही से करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास संत कबीर कुटीर में पहुंचकर उन्हें भाजपा ज्वाइन करवाई। इस मौके पर कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।
