weird news-3 करोड़ कैश बाकी के 3 करोड़ का सोना मांगा
weird news-डॉक्टर को 300 रुपए देकर सूनसान जगह छोड़ गए
weird news-लोगों में चर्चा उन्हें कैसे पता किराया उतना ही
बेलारी। weird news-कर्नाटक के बेलारी जिले से एक अजीब खबर सामने आई है। यहाँ सुबह सैर पर निकले बच्चों के डॉक्टर को बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बाद में या तो वो डर गए या फिर उनका मन बदल गया। वे डॉक्टर को सूनसान जगह पर छोड़ गए और उसे घर जाने के लिए 300 रुपए किराये के भी दिए।
शहर में इस मसले की खूब चर्चा हो रही है। विस्तृत जानकारी के अनुसार, इस डॉक्टर को किडनैपर्स एक कर में उठा कर ले गए। उन्होंने डॉक्टर के भाई से 6 करोड़ की फिरौती मांगी। साथ ही यह भी कहा कि 3 करोड़ वो कैश लेंगे बाकी के 3 करोड़ का सोना लेंगे। डॉक्टर का यह भाई शराब के बिज़नेस में है।
बाद में खबर तेजी से फैली और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो किडनैपर्स डर गए। क्योंकि शहर से बाहर जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गये थे। सर्च अभियान बहुत तेजी से चलाया गया। उन्होंने कुछ ही घंटों बाद डॉक्टर रिलीज़ कर दिया। उसके छोड़ने से पहले उसे किराये के 300 रुपए भी दिए ताकि वो सही सलामत घर जा सके।
पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि ये किडनैपिंग सिर्फ पैसों के लिये की गई थी या फिर कोई और बात थी। इसके अलावा डॉक्टर को घर जाने के लिए पैसे क्यों दिए।