Eye check up camp
जालंधर। Eye check up camp : आज 6 मार्च को सरकारी अस्पताल खुरला किंगरा में एक मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आँखों का चैकअप लगाया गया।
इसमें कुल 130 मरीज़ों की जांच की गई। इनमें से 11 मरीज़ों को मोतियाबिंद की तकलीफ थी। इन मोतियाबिंद वाले मरीजों का ऑपरेशन दी गई तारीख को सिविल अस्पताल जालंधर में किया जाएगा। यह ऑपरेशन फ्री में किया जाएगा।
मालूम हो कि इस कैंप में सिविल सर्जन जालंधर डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. मंदीप कौर SMO, डॉ. गुरप्रीत कौर आई सर्जन/SMO , डॉ. अशोक कुमार सर्जन, डॉ. गौरव कपूर डेंटल सर्जन, डॉ. मोनिशा गुलाटी गायनी, पैरामेडिकल स्टाफ शिखा, बलजीत, सोनिया, तनिषा, चपरासी आशा और नर्सिंग स्टूडेंट मौजूद थे। सभी ने अपनी दक्षता के हिसाब से कैंप में सहयोग दिया। इस दौरान मरीज़ों को फ्री दवाइयां और आई ड्रॉप्स भी दी गईं।





