परिजनों से सम्पर्क करने के लिए विशेष समिति का गठन – रविंदर नाथ भारद्वाज
जालंधर, 23 दिसम्बर (गीता वर्मा ) : Itihas sanklan smiti / इतिहास संकलन समिति पंजाब की ओर से क्रांतिकारियों के जीवनवृत के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी। इस संबंध में चर्चा करते हुए अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के मार्गदर्शक और शोधकर्ता रविंदर नाथ भारद्वाज ने कहा कि उनका धेय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति जागरूक करना है।
साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों की वर्तमान दशा के बारे में भी जागरुकता लाने का प्रयास निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त विस्मृत नायकों के इतिहास, समकालीन संकलित तथ्यों के प्रति देश, समाज के समक्ष लाया जा रहा हैं। जहाँ कहीं किसी कारणवश कोई त्रुटियां रह गई हैं, को सुधारने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी समविचारक संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विभिन्न घटनाओं के प्रति जागरूक करने को विशेष अभियान
Itihas sanklan smiti/ इतिहास संकलन समिति पंजाब की विशेष बैठक के दौरान समिति के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजेश ज्योति ने बताया कि बब्बर अकाली आंदोलन के संस्थापक जत्थेदार किशन सिंह ‘गडगज़’ व उनके साथी 5 अन्य क्रांतिकारियों बाबू संता सिंह (गांव छोटी हेरियां, लुधियाना), भाई दलीप सिंह (गांव धामियां, होशियारपुर), भाई करम सिंह (गांव मनको, जालंधर), भाई नंद सिंह (गांव घुरियाल, जालंधर), भाई धरम सिंह (गांव हयातपुर, होशियारपुर) के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
इसके अंतर्गत उक्त शहीदों के परिजनों से सम्पर्क करने के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसमे रविन्दरनाथ भारद्वाज, डॉ. राजेश ज्योति,शशि कांत लोमेश, विक्रान्त शर्मा, कमल ऐरी, शैली खन्ना, परमजीत सिंह ढिल्लों को शामिल किया गया है। उपरोक्त क्रांतिकारियों को 27 फरवरी 1926 को लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी, के शताब्दी वर्ष को समर्पित विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जगरुकता सेमिनार व प्रश्नोत्तरी कार्यकर्मों का आयोजन किया जाएगा।
उक्त बैठक में रविंदर नाथ भारद्वाज, डॉ. राजेश ज्योति, विक्रान्त शर्मा, कमल ऐरी, शशिकांत लोमेश, डॉ आर के सेठ, राजीव धमीजा, डॉ एस के कालिया, शैली खन्ना, मुरली मनोहर महाजन, कांकेश गुप्ता, नवदीप कुमार, विवेक खन्ना व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।





