जालंधर : JALANDHAR ROBBERY : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह जब से शहर में नियुक्त हुए हैं तब से महानगर में अपराध बढ़ गए हैं। घटना BMC चौक के पास केसर पैट्रोल पंप के पास हुई। अड्डा होशियारपुर के भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक से 10 लाख रुपए की लूट की सूचना प्राप्त हुई है।
भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई सरण पाल सिंह आज रात दुकान से घर के लिए निकले थे। पीएनबी चौक रेड लाइट पर खड़े हुए तो उनकी गाड़ी की हवा निकल गई। वह पंक्चर लगवाने के लिए केसर पैट्रोल पंप पर रुके। इस दौरान पंचर वाले ने उन्हें बताया कि गाड़ी के टायर का पूरा प्रेशर खत्म हो चुका है।
सरण पाल सिंह ड्राइविंग सीट से उतरकर गाड़ी का टायर देखने के लिए पीछे गए। इसी दौरान एक युवक ने उनकी गाड़ी की सीट पर रखा बैग लूटा और फरार हो गया। गुनीत पाल सिंह के मुताबिक बैग में 10 लाख रुपए थे। पैट्रोल पंप मालिकों द्वारा वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।





