By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Laghu Udhyog Bharti प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, उद्योगों की समस्याओं-सब्सिडी में देरी का मुद्दा उठाया
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Political Affairs > Laghu Udhyog Bharti प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, उद्योगों की समस्याओं-सब्सिडी में देरी का मुद्दा उठाया
Laghu Udhyog Bharti प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, उद्योगों की समस्याओं-सब्सिडी में देरी का मुद्दा उठाया
Political Affairs

Laghu Udhyog Bharti प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, उद्योगों की समस्याओं-सब्सिडी में देरी का मुद्दा उठाया

The Telescope Times
Last updated: October 8, 2026 11:13 pm
The Telescope Times Published October 8, 2026
Share
Laghu Udhyog Bharti प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, उद्योगों की समस्याओं-सब्सिडी में देरी का मुद्दा उठाया
SHARE

​जालंधर, 08 अक्टूबर – Laghu Udhyog Bharti-पंजाब के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को लेकर लघु उद्योग भारती (पंजाब) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद विजय सांपला के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया और समाधान हेतु प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की।

​भेंट के दौरान संगठन के पंजाब उपाध्यक्ष अशोक सेठी ने ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ योजना के तहत वर्ष 2022 में स्वीकृत मामलों की सब्सिडी जारी करने में हो रही देरी का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमी वर्तमान में बैंक ऋण पर निरंतर ब्याज चुका रहे हैं। यदि सब्सिडी जारी करने में और विलंब हुआ, तो ब्याज की लागत सब्सिडी की मूल राशि को ही समाप्त कर देगी, जिससे छोटे उद्यमियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

संगठन के प्रदेश महासचिव विवेक राठौर ने उद्योगों से जुड़ी अन्य प्रमुख समस्याओं, जैसे अघोषित बिजली कटौती, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा उद्योग-हितैषी नीतियों में आ रही विसंगतियों को राज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया।

​राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लघु उद्योग पंजाब की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की रीढ़ हैं, और इनके सुदृढ़ीकरण से ही राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिल सकेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने जालंधर में आगामी 19 व 20 दिसंबर को होने वाले छह-राज्यीय क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राज्यपाल को निमंत्रण पत्र भी सौंपा। सम्मेलन में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर से 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप मोंगिया, कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता, संयुक्त महासचिव अनिल शर्मा, विक्रांत शर्मा, अनुज कपूर, अरविंद बग्गा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

BSP देश में होने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ेगी : मायावती

Gen Z Protest : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पढ़ें क्या लिखा है Resignation Letter में

PM MODI PUNJAB VISIT – जानिए क्या करेंगे PM मोदी जालंधर में

GANGA RIVER : 40 साल में हजारों करोड़ खर्च, गंगा फिर भी मैली की मैली : सीएजी रिपोर्ट

Channi की आपात बैठक में शामिल हुए ये 26 नेता, Read

TAGGED:GOVERNORLaghu Udhyog Bharti
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
CRACKER FACTORY
Crime & Law

CRACKER FACTORY में ब्लास्ट से 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा मलबे में दबे

The Telescope Times The Telescope Times September 17, 2024
अलमासोत्सव : SD Phullarwan School – Partition के बाद पाकिस्तान से भारत आये स्कूल की कहानी
घाटी दिसंबर 1947 के बाद सबसे ठंडा, आजकल -8.5 डिग्री सेल्सियस
OSCARS 2026 AWARDS आज दिए जाएंगे; दो फिल्मों में मुक़ाबला, कास्टिंग में नया अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से credit card धारकों का क्या होगा, पढ़ें पूरी खबर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?