By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: D A P खाद में नाइट्रोजन-फास्फोरस की बड़ी कमी की पुष्टि; FIR दर्ज
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > D A P खाद में नाइट्रोजन-फास्फोरस की बड़ी कमी की पुष्टि; FIR दर्ज
MY PUNJAB

D A P खाद में नाइट्रोजन-फास्फोरस की बड़ी कमी की पुष्टि; FIR दर्ज

The Telescope Times
Last updated: November 26, 2024 7:56 pm
The Telescope Times Published November 26, 2024
Share
D A P
SHARE

D A P : खाद में केवल 2.80% नाइट्रोजन, 16.23% फास्फोरस, मात्रा क्रमशः 18% और 46% होनी चाहिए थी: खड्डियाँ

चंडीगढ़, 26 नवंबर:

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खड्डियाँ ने बताया कि एस.बी.एस. नगर जिले से हाल ही में जब्त की गई डाईमोनियम फास्फेट (D A P) खाद की 23 बोरियों (प्रत्येक 50 किलो) के बाद खाद की लैब टेस्ट रिपोर्ट में जब्त किए गए स्टॉक में नाइट्रोजन और फास्फोरस की बड़ी कमी दर्ज की गई है।

कृषि मंत्री स गुरमीत सिंह खड्डियाँ ने बताया कि D A P में सामान्यतः 18% नाइट्रोजन, 46% फास्फोरस और 39.5% पानी में घुलनशील फास्फोरस होता है। उन्होंने बताया कि लैब टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार खाद में केवल 2.80% नाइट्रोजन, 16.23% फास्फोरस और 14.10% पानी में घुलनशील फास्फोरस की मात्रा का पता चला है।

जानकारी के अनुसार, जिले के किसानों ने D A P खाद को महंगे दामों पर बेचे जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद कृषि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गांव उड़ापड़, जिला एस.बी.एस. नगर में मैसर्स सिंह ट्रेडर्स के मालिक हरकीरत सिंह के घर छापा मारा और छापेमारी के दौरान गैर-कानूनी तरीके से स्टोर की गई डी.ए.पी. की 23 बोरियां बरामद कीं।

यह भी बताया गया कि हरकीरत सिंह के खिलाफ 14 नवंबर को थाना औड़ (एस.बी.एस. नगर) में आवश्यक वस्तु कानून, 1955 की धारा 3(2) सी, डी और खाद (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धाराएं 5, 7, और 3(3) के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। कृषि विभाग ने जब्त की गई D A P खाद के नमूनों को खाद गुणवत्ता नियंत्रण लैब, लुधियाना को भेजा था, जिनसे प्राप्त रिपोर्ट में बरामद की गई खाद का स्टॉक घटिया गुणवत्ता का पाया गया।

स गुरमीत सिंह खड्डियाँ ने राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए चेतावनी दी कि इस घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में खाद और बीजों की जांच संबंधी विशेष अभियान को तेज करने के लिए भी कहा।

D A P

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

CM समेत सभी विधायकों का अल्कोमीटर और डोप टेस्ट की मांग, पंजाब असेंबली में हंगामा

Shri Hemkunt Sahib यात्रा के लिए बर्फ हटाई; इस तारीख को खुलेगी यात्रा

DPA : डिजिटल पीपल एसोसिएशन ने प्रशासन साथ मिल कोट कलां में 58वां मेगा कैंप लगाया

LPG CYLINDER महंगे, भरवाने के नए नियम भी 1 मई से लागू

Langar Sewa – Bhagat Dhanna Jatt Foundation की पहल, स्कूली बच्चों में पौष्टिक आहार वितरित

TAGGED:D A P
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IIT Guwahati
Health & Education

IIT Guwahati : सुसाइड के केस बढ़े, सभी STUDENTS की मेडिकल जांच जरूरी की

The Telescope Times The Telescope Times September 29, 2024
नाथ चौरे में मनाया लेखक देसराज काली का जन्मदिन
INDIA / NEWZEALAND FINAL TODAY : मैच के दौरान नहीं कटेगी बिजली
BMW hit-and-run case : मुख्य आरोपी Mihir Shah को 16 जुलाई तक Custody में भेजा
Junior doctors का बंगाल सरकार को सोमवार तक का अल्टीमेटम, सारी सेवाएं बंद कर देंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?