POLICE IN ACTION
जालंधर। POLICE IN ACTION : पुलिस ने आज शाम फगवाड़ा गेट से कब्जे हटवाए। लोगों और राहगीरों ने उस समय सुख का सांस लिया जब पुलिस ने दुकानों के बाहर रखा सामान दुकानदारों से शॉप्स के अंदर रखने को कहा। इससे पहले पुलिस वालों ने बाकायदा मुनादी करवाई और दुकानदारों को सन्देश दिया कि जिनका भी सामान बाहर पद है वो अंदर रख लें क्योंकि इससे आम जनता को परेशानी हो रही है।
POLICE IN ACTION – लोगों ने कहा कि आए दिन सड़क पर रखे सामान से कब्जों के कारण घंटों जाम लगा रहता है। स्टेशन को भी यही रास्ता जाता है तो इस रोड पर ऑटो वालों का भी रश रहता है।
जब दुकानदारों ने मुनादी को इग्नोर किया तो पुलिस वाले एक एक दुकान पर गए और सामन हटवाया। इस बीच ऑटो वाले और आम जनता कहती सुनी गई कि पुलिस को रोज़ शाम को इस रोड पर चक्कर लगा लेना चाहिए।
दूसरी तरफ जैसे ही पुलिस वालों ने एक्शन लिया, सारे दुकानदार अलर्ट हो गए और खुद ही अपना सामान अंदर रखने लगे। कुछ दुकानदार तो पुलिस वालों से बहस भी करते देखे गए। कुछ ने तो लोकल लेवल के नेता भी फ़ोन करके बुला लिए। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।
POLICE IN ACTION





