जालंधर। PUNJAB HUMAN RIGHTS COMMISSION : समाज सेविका और लेखिका प्रवीण अबरोल को पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन की मेंबर बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उनके समाज के प्रति योगदान को देखते हुए दी गई है। पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन ने संस्था का मेंबर बनाने को लेकर उनको लिखित में सूचित भी कर दिया है।
श्रीमती प्रवीण अबरोल से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि अब और तनदेही से वो समाज की सेवा कर पाएंगी। बहुत से लोग, खास कर महिलाएं हैं जिनको ज़रूरत है अपनी बात कमीशन तक पहुँचाने की और अब वो माध्यम बनेगीं।

इससे पहले भी वो दोआबा कॉलेज, IKGPTU सहित कई बड़े संस्थानों की SEXUSAL HARRASMENT COMMITIEE
में हैं जहाँ महिलाओं को गंभीरता से सुना जाता है।
श्रीमती प्रवीण अबरोल ने कमीशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से इस जिम्मेदारी को निभाएगी। वह पिछले 20 साल से लगातार महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर भी बना रही हैं। इसके अलावा वह छोटी बच्चियों की शिक्षा में मदद करती हैं।





