By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: अपने बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ किसी भी सूरत में पति से बेटे को नहीं मिलने देना चाहती थी – जांच में खुलासा
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > अपने बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ किसी भी सूरत में पति से बेटे को नहीं मिलने देना चाहती थी – जांच में खुलासा
CEO DISCLOSED -HOW SHE KILLED HER 4 YEARS SON.-THE TELESCOPE
Crime & Law

अपने बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ किसी भी सूरत में पति से बेटे को नहीं मिलने देना चाहती थी – जांच में खुलासा

The Telescope Times
Last updated: January 16, 2024 1:27 pm
The Telescope Times Published January 16, 2024
Share
CEO DISCLOSED -HOW SHE KILLED HER 4 YEARS SON.-THE TELESCOPE
SHARE

4 रविवार बेटे को पिता से मिलने नहीं दिया, पांचवें संडे से पहले मार दिया !

बेटे की हत्या के बाद 18 घंटे तक सूचना सेठ बैठी रही लाश के साथ

बेंगलुरु फैमिली कोर्ट ने दी थी पिता को बेटे से मिलने की अनुमति

सूचना की चिल्ड्रेन कोर्ट ने बढ़ाई है पांच दिनों की पुलिस रिमांड

पणजी। गोवा में अपने ही बेटे की हत्या की आरोपी बेंगलुरू की महिला सीईओ सूचना सेठ ने नए साल पर भी गाेवा की यात्रा की थी। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि सूचना सेठ किसी भी सूरत में अपने पति से बेटे को नहीं मिलने देना चाहती थी, इसलिए उसने बेटे की हत्या की। पति -पत्नी को जब पूछताछ के लिए आमने सामने बिठाया गया तो वो शांत दिखी और पति आग- बबूला। ऐसा पुलिस ने बताया।

Contents
4 रविवार बेटे को पिता से मिलने नहीं दिया, पांचवें संडे से पहले मार दिया !बेटे की हत्या के बाद 18 घंटे तक सूचना सेठ बैठी रही लाश के साथबेंगलुरु फैमिली कोर्ट ने दी थी पिता को बेटे से मिलने की अनुमतिसूचना की चिल्ड्रेन कोर्ट ने बढ़ाई है पांच दिनों की पुलिस रिमांडदो दिन बाद फिर गोवा पहुंची थी सूचना सेठफैमिली कोर्ट का आदेश नहीं था मंजूरक्या था सूचना सेठ का प्लान?

जानकारी के अनुसार, गोवा में अपने ही बेटे की हत्या के मामले में AI एथिक्‍स एक्सपर्ट सूचना सेठ जहां खुद को निर्दोष बता रही है तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटे की हत्या करने से पहले सूचना सेठ ने न्यू ईयर पर गाेवा की यात्रा की थी। तब वह गोवा के एक पांच सितारा होटल में रुकी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार सूचना ने बेटे के साथ गोवा की यात्रा की थी। पुलिस इस मामले में सूचना सेठ को पति के साथ आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ कर रही है।

गोवा पुलिस का कहना है कि सूचना सेठ जांच में सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस ने इसी आधार पर कोर्ट से सेठ की पांच दिन की एक्स्ट्रा रिमांड हासिल की है।

दो दिन बाद फिर गोवा पहुंची थी सूचना सेठ

पुलिस सूत्रों से मिली अहम जानकारी के अनुसार सूचना नए साल की पूर्व संध्या (रविवार यानी की कि 31 दिसंबर) को गोवा पहुंची थी। इसके बाद सूचना सेठ 4 जनवरी को बेंगलुरु लौटी थी। दो दिन बाद उसने आखिरी मिनट में योजना बनाई और फिर वह 6 जनवरी को फिर से गोवा लौट आई। उसने उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में स्थित होटल सोल में चेक-इन किया। जहां पर कथित तौर पर बच्चे की हत्या कर दी। पोस्ट मॉर्टम में पता चला था कि बच्चे की मौत काफी पहले हो चुकी थी। ऐसे में पकड़े जाने से पहले और रूम छोड़ने से पहले सूचना क़रीब 18 घंटे तक लाश के साथ रही। सूचना

सेठ को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से उस समय पकड़ा गया जब वह बेटे के शव को एक बैग में भरकर कैब में भागने की कोशिश कर रही थी।

फैमिली कोर्ट का आदेश नहीं था मंजूर

इस मामले की की जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि सूचना ने अलग हो चुके पति वेंकटरमन पीआर के साथ तनावपूर्ण संबंधों और बेटे की हिरासत की लड़ाई के चलते शायद बच्चे की हत्या की योजना बनाई और फिर उसे अंजाम दिया। बेंगलुरु की एक फैमिली कोर्ट ने वेंकटरमण को हर रविवार को अपने बेटे से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक सूचना ऐसा नहीं होने दे रही थी। वेंकटरमण के वकील अज़हर मीर के अनुसार पिछले एक साल में बेंगलुरु की पारिवारिक अदालत ने उनके मुवक्किल के पक्ष में लगातार आदेश दिए हैं।

क्या था सूचना सेठ का प्लान?

पुलिस के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि 31 दिसंबर (रविवार) को जब वह गोवा पहुंची, तो उसने अपने पति को बताया कि उनका बेटा अस्वस्थ है, इसलिए वह उसे उसके पिता से मिलने के लिए नहीं भेज सकती। पुलिस का मानना है कि जांच में तथ्य सामने आया हैं उसके मुताबिक सूचना की गोवा की दो ट्रिप से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह वीकेंड पर बेटे को पति ने नहीं मिलने देना चाहती थी। यह भी सामने आया है कि दूसरी ट्रिप में सूचना में होटल में रूम को 10 जनवरी तक के लिए बुक किया था। बाद में जल्दी चेक आउट कर लिया था। पणजी की बाल अदालत ने सूचना सेठ की पुलिस कस्टडी को पांच दिनों के लिए बढ़ाया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस दौरान जांच में कुछ और जानकारियों सामने आ सकती हैं।

पिता का आरोप-बेटे ने मुझसे मिलने को कहा होगा, इसलिए गुस्से में मार डाला

You Might Also Like

Bad News : ADVOCATE प्रेमिका की 6 साल की बेटी मार डाली, कार में आइस क्रीम गिरा दी थी

Punjab News : मौत एक्सीडेंट से, इंश्योरेंस कंपनियों को देने होंगे 1.75 करोड़ : COURT

FIR – गवाही से रोकने और जान से मारने की धमकियों के आरोप में प्रिंस लाहौरिया व मीता लाहौरिया पर FIR दर्ज

Khan Sir का नाम पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में शामिल; Police Expand FIR

CBI Court ने ₹4 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में समीर दुआ को सुनाई 3 साल की सज़ा

TAGGED:Suchna Seth
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
DILJIT DOSANJH
Art & Cinema

Diljit Dosanjh यूके बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले पहले भारतीय कलाकार

The Telescope Times The Telescope Times October 20, 2024
Punjab News : मौत एक्सीडेंट से, इंश्योरेंस कंपनियों को देने होंगे 1.75 करोड़ : COURT
RG Kar doctor raped & murdered : बॉडी देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की रूह कांपी
LUDHIANA AIRPORT जल्द शुरू हो : सांसद राजिंदर गुप्ता
AIRPORTS BOMB THREAT : दिल्ली समेत 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?