Khadur Sahib – नशे विरुद्ध युद्ध मूर्ख बनाने का पैंतरा
युवाओं को नशे के हवाले छोड़, खुद झूठे इवेंट क्रिएट करके वाहवाही बटौरनी में जुटी सरकार
जालंधर, 17 सितंबर 2025 :
Khadur Sahib – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने पंजाब में नशे के जा रही जानों पर गहरी चिंता प्रकट की है। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार को नशों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का पैंतरा है।
Khadur Sahib में दस दिन के भीतर नशे की वजह से चौथी जान चली गई है, जोकि पंजाब में नशे की खरीदो-फरोख्त का सबूत है। पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के खोखले दावों के सच को कांग्रेस पंजाब के लोगों के सामने लाएगी।
परगट सिंह ने कहा कि यह विपक्ष का आरोप नहीं है, बल्कि पंजाब की त्रासदी है। जो सरकार अपने युवाओं को नशे से नहीं बचा सकती, वह अपने सबसे बड़े कर्तव्य से विमुख है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चार हफ्ते में नशा खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन पंजाब में तीन साल तक सत्ता भोगने के बाद आप सरकार को युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम चलाने की याद आई।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो पहले ही पंजाब में 31 मई से नशा खत्म होने की घोषणा कर चुके हैं, जो बिल्कुल ही खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तो थानों में पंजाब पुलिस के मुलाजिम खुद भी नशा करने में लिप्त हैं। जिसकी वजह से नशे की चैन नहीं टूट रही है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ समय में नशा खत्म करने की बात की थी।
परगट सिंह ने कहा कि पंजाब को नारों की नहीं, बल्कि कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध जैसे पखंड को प्रचार के लिए इस्तेमाल करने की बजाए, नशे से जाने गवां रहे युवाओं को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को बचाने के लिए बड़े स्तर पर ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरु पीरों की धरती है और इसमें नशे के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नशे के खिलाफ हमेशा खड़ी है और पंजाब को बचाने के लिए आगे भी डट कर खड़ी रहेगी।
Khadur Sahib