कनाडा में शरारती तत्वों द्वारा तिरंगे का अपमान करने के खिलाफ गृह मंत्री को लिखेंगे पत्र
जालंधर: BJP leader Amri : कनाडा के वेंकूवर में विशाल नगर कीर्तन के दौरान खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारत विरोधी नारेबाजी करने और स्टेज पर तिरंगे का अपमान करने का पंजाब भाजपा नेता स. अमरजीत सिंह अमरी ने कड़ा विरोध जताया है। अमरजीत अमरी ने कहा कि इन लोगों की गलत हरकतों के कारण पूरे सिख समुदाय का नाम बदनाम होता है जबकि विश्वभर में सिखों ने सदैव भारत का नाम ऊंचा ही किया है।
अमरी ने कहा कि इन शरारती तत्वों को ये कभी नहीं भूलना चाहिए हम विश्व में किसी भी देश में चले जाएं सबसे पहले हम भारतीय हैं। हमारे गुरुओं ने सदैव अपनी मातृभूमि की रक्षा करने का ही संदेश दिया है। अमरी ने कहा कि यह वही तिरंगा है जिसकी रक्षा के लिए सेना के जवान बॉर्डर पर हमेशा डटे रहते हैं और इसकी रक्षा के लिए अपनी जान तक दे देते हैं, लेकिन तिरंगे को कभी झुकने नहीं देते।
दुनियाभर के सिखों से आग्रह
BJP leader Amri ने कहा कि मैं दुनियाभर के सिखों से आग्रह करता हूं कि तिरंगे का कतई अपमान न होने दें। अगर कोई करता है तो उसे कड़ा जवाब देना जरूरी है। अमरी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है और कुछ शरारती लोग पूरी दुनिया में सिखों को बदनाम कर रहे हैं .
अमरी ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखेंगे और पत्र के माध्मय से मांग करेंगे कि कनाडा सरकार के साथ राजनयिक स्तर पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाए। साथ ही भारत विरोधी संगठनों और व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं और विदेश में भारतीय दूतावासों को निर्देश दिए जाएं कि तिरंगे के सम्मान की रक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए।





