By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: DBA JALANDHAR ELECTION : पेपरों की जांच आज; नामांकन वापस लेने वालों पर रहेगी नज़र, प्रचार तेज, घर-घर जा वकील मांग रहे वोट
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > DBA JALANDHAR ELECTION : पेपरों की जांच आज; नामांकन वापस लेने वालों पर रहेगी नज़र, प्रचार तेज, घर-घर जा वकील मांग रहे वोट
DBA JALANDHAR ELECTION : पेपरों की जांच आज; नामांकन वापस लेने वालों पर रहेगी नज़र, प्रचार तेज, घर-घर जा वकील मांग रहे वोट
MY PUNJAB

DBA JALANDHAR ELECTION : पेपरों की जांच आज; नामांकन वापस लेने वालों पर रहेगी नज़र, प्रचार तेज, घर-घर जा वकील मांग रहे वोट

The Telescope Times
Last updated: September 4, 2026 10:24 pm
The Telescope Times Published September 4, 2026
Share
DBA JALANDHAR ELECTION : पेपरों की जांच आज; नामांकन वापस लेने वालों पर रहेगी नज़र, प्रचार तेज, घर-घर जा वकील मांग रहे वोट
SHARE

जालंधर। DBA JALANDHAR ELECTION /जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) जालंधर के चुनाव में अब मुकाबला निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए 2 और 3 सितंबर को उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों ने प्रचार और व्यक्तिगत संपर्क तेज कर दिया है।

सनद रहे 5 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पेपरों की जांच होगी और इसी दिन नामांकन पेपर दोपहर 2 से 3 बजे तक वापिस लिए जा सकेंगे। 5 सितंबर को ही सभी एग्जीक्यूटिव कैंडिडेट्स को सीरियल नंबर भी मिल जायेंगे। अब अगर एक दो कैंडिडेट्स भी पर्चा वापस ले लेते हैं तो तस्वीर कुछ और ही बनेगी।

मालूम हो प्रधान पद के लिए राजेंद्र कुमार, रतन दुआ और तरसेम सिंह के बीच मुकाबला है। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए एडवोकेट कुनाल गोयल और सन्नी कुमार आमने-सामने हैं। वहीं जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर हरमनप्रीत सिंह जौहल, प्रदीप कुमार शर्मा समेत उम्मीदवार मैदान में हैं।

वाइस प्रेसिडेंट (महिला) पद के लिए छाया खुल्लर और सुदेश कुमारी चुनाव लड़ रही हैं। सेक्रेटरी पद पर अमरिंदर सिंह थिंद और राकेश धीर के बीच मुकाबला है। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए धीरज कुमार और भगत कृष्ण कुमार शर्मा, जबकि असिस्टेंट सेक्रेटरी पद पर मधु बाला शर्मा और रवीना सेठी मैदान में हैं।

फोन कॉल के साथ-साथ व्यक्तिगत संपर्क

चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष होने के कारण उम्मीदवारों ने वन-टू-वन कैंपेन पर जोर दिया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार अलग-अलग चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। फोन कॉल के साथ-साथ व्यक्तिगत संपर्क के जरिए भी वोट और समर्थन मांगा जा रहा है। कई उम्मीदवार समर्थकों के घर जाकर भी संपर्क साध रहे हैं।

खास बात यह रही कि छुट्टी के दिन भी कोर्ट परिसर में चुनावी गतिविधियां पूरी तरह थमी नहीं। कुछ चैंबर खुले नजर आए और वहां उम्मीदवारों व समर्थकों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा होती दिखाई दी। आने वाले दिनों की रणनीति, संभावित वोटरों से संपर्क और प्रचार को प्रभावी बनाने को लेकर बैठकों का दौर भी चलता रहा।

डीबीए चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अब हर दिन महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार अपने-अपने मुद्दों और एजेंडे के साथ अधिवक्ताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अंतिम दिनों में होने वाला व्यक्तिगत संपर्क और वोटरों का रुख चुनाव के परिणाम पर अहम असर डाल सकता है। 11 सितंबर को होने वाला मतदान यह तय करेगा कि डीबीए जालंधर की नई टीम का नेतृत्व किसके हाथ में जाता है।

You Might Also Like

Wadala and tower enclave : लूटपाट-हमले की घटनाओं पर सरपंच सुनीता रानी ने पुलिस को लिया आड़े हाथ

TEACHERS DAY : 75 टीचर्स को स्टेट अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित करेगी Punjab Govt

DBA Jalandhar election : प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, 5 महिला एग्जीक्यूटिव में 3 का जीतना तय

Jalandhar DBA Election का बिगुल: पहले दिन 20 नामांकन दाखिल; प्रधानगी के लिए टाक ने भरा पर्चा, 3 बड़े पदों पर सीधा मुकाबला

Punjab में 8 IPS अधिकारियों के तबादले

TAGGED:DBA JALANDHAR ELECTION 2026RATTAN DUARK BHALLA
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
500 crore scam
Crime & Law

500 crore scam में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और एल्विश यादव को समन

The Telescope Times The Telescope Times October 3, 2024
कारपोरेशन ने कब्जे हटाए, माई हीरां गेट सड़क पर रखा सामान उठाया
BJP PUNJAB : उम्मीदवारों का ऐलान दिसंबर के पहले हफ़्ते, प्राइवेट एजेंसियां रख रहीं नज़र
Medicine shop at stations : पठानकोट समेत 61 स्टेशनों पर मिलेंगी सस्ती दवाइयां
बीजेपी के पंजाब प्रधान जाखड़ ने लिखा ECI को पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?