हैम्बर्ग : GERMANY NEWS : सोमवार को उत्तरी जर्मनी के शहर स्टेड में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवाओं के लिए बने एक सेंटर के पास गोलीबारी हुई और वे अभी शहर के केंद्र के बाहर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा, “हम आपसे अपील करते हैं कि अपनी सुरक्षा के लिए उस इलाके से दूर रहें और वहां न जाएं।”
हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित स्टेड शहर की आबादी लगभग 50,000 है।





